एजुकेशन

UGC NET Answer Key 2025: जारी हुई यूजीसी नेट दिसंबर आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

UGC NET Answer Key 2025 PDF: यूजीसी नेट आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजीसी नेट रिजल्ट फरवरी के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।

Image

UGC NET Answer Key 2025

UGC NET Answer Key 2025 PDF: यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम की आंसर-की जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यजीसी नेट आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Answer Key 2025: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 3 जनवरी, 6 जनवरी, 7 जनवरी, 8 जनवरी, 9 जनवरी, 10 जनवरी, 16 जनवरी, 21 जनवरी और 27 जनवरी 2025 को 85 विषयों के लिए ऑनलाइन मोड में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 31 जनवरी को जारी की गई। यदि अभ्यर्थियों को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 3 फरवरी तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

How to download UGC NET Answer Key 2025

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद यूजीसी नेट आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: कब आएगी जेईई मेन सेशन 1 आंसर-की, jeemain.nta.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

UGC NE Result 2025: कब तक आएगा रिजल्ट

यूजीसी नेट आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजीसी नेट रिजल्ट फरवरी के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article