उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, यूबीएसई जल्द ही यूटीईटी 2022 आंसर की के लिए आपत्ति विंडो को बंद करने जा रहा है। इस संबंध में यूबीएसई की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूटीईटी आंसर की पर आपत्तियां उठाने की लास्ट डेट 22 अक्टूबर, 2022 है और इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और ukutet.com पर आवेदन कर सकते हैं।
UTET उत्तर कुंजी 7 अक्टूबर, 2022 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों के पास अपनी आपत्तियां दर्ज करने और जारी उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए आज शाम 5 बजे तक का समय है।
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूटीईटी की उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्तियां कैसे उठाएं, यह जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।
UTET 2022 Answer Key: ऐसे उठाएं आंसर की पर आपत्ति
- आधिकारिक वेबसाइट - ubse.uk.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'विभागीय परीक्षा/टीईटी' के लिए दिए गए लिंक को क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, 'प्रत्यावेदन फॉर्म' के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें और अपनी आपत्ति दर्ज करें।
- चुनौती के लिए सबूत संलग्न करें और जमा करें।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।
आपत्ति विंडो बंद होने के बाद, यूबीएसई आपत्तियों पर विचार करेगा और यूटीईटी 2022 परीक्षा के लिए अंतिम आंसर की तैयार करने की दिशा में काम करेगा। इस अंतिम आंसर की के आधार पर UTET परिणाम को घोषित किया जाएगा।
