एजुकेशन

UGC NET 2023: जारी हुआ यूजीसी नेट एग्जाम शेड्यूल, जानें कब होगी परीक्षा व कब आएगा एडमिट कार्ड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 11, 2023, 02:02 PM IST

UGC NET 2023, UGC NET Exam Schedule 2023: यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दिसंबर सेशन एग्जाम का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के माध्यम से परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं।

Image

UGC NET 2023 Schedule

Photo : iStock

UGC NET 2023, UGC NET December Session Phase 1 Exam Schedule 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर सेशनपरीक्षा (UGC NET December Exam 2022) के लिए शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए एग्जाम डेट का नोटिस चेक कर सकते हैं।

UGC NET 2023 Exam Date: कब होगी परीक्षा

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यूजीसी नेट दिसंबर सेशन फेज 1 की परीक्षा 21 फरवरी, 22 फरवरी, 23 फरवरी और 24 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुल 57 विषयों के लिए होगी। अन्य विषयों के लिए परीक्षा की तारीख तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी।

UGC NET 2023 Intimation Slip: सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द

यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप ugcnet.nta.nic.in और nta.ac.in पर कुछ ही दिनों में जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अलग से अपलोड किया जाएगा। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download UGC NET 2023 Admit Card

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर दें।
  • अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट 2023 एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET December Session Phase 1 Exam Schedule 2023 - Direct Link

UGC NET Exam 2023: नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

यूजीसी नेट एग्जाम में कुल 300 अंको के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article