एजुकेशन

UGC NET 2023: ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड करें यूजीसी नेट आंसर-की, जानें कब आएगा रिजल्ट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 19, 2023, 08:46 PM IST

UGC NET 2023, UGC NET Result 2023 Date and Time: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा संपन्न हो चुकी है और अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए नतीजे देख सकेंगे।

Image

UGC NET 2023 Answer Key

UGC NET 2023, UGC NET December Result 2023: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) यूजीसी नेट दिसंबर सेशन (UGC NET December Exam 2022) का रिजल्ट जल्द ही जारी करने जा रहा है। जिसके बाद अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

UGC NET Exam 2023: कई चरणों मे हुई परीक्षा

यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का आयोजन 21 फरवरी से 15 मार्च 2023 तक कई चरणों में किया गया। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक हुई थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

UGC NET Result 2023: रिजल्ट से पहले ये होगा जारी

एनटीए की ओर से यूजीसी नेट रिजल्ट से पहले प्रोविजनल आंसर-की (UGC NET Answer Key 2023) जारी की जाएगी। इस पर प्राप्त आपत्तियों के निपटार के बाद ही फिर फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी होगा। जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download UGC NET Result 2023

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET June 2023: जून सेशन की डेट जारी

यूजीसी अध्यक्ष एम.जगदीश कुमार ने जून सेशन की तारीख पहले ही घोषित कर दी थी। जिसके मुताबिक, यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 13 जून से 22 जून 2023 तक किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। ऐसे हीतमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article