UCO Bank LBO Admit Card 2025 Download: यूनाइटेड कमर्शियल बैंक (यूसीओ) बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारी पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इन एडमिट कार्ड को यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से UCO Bank LBO Hall Ticket 2025 Download कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, उन्हें पहले लॉगइन करना होगा। भर्ती अभियान का उद्देश्य संगठन में 250 रिक्तियों को भरना है।
UCO Bank LBO Exam Date 2025
स्थानीय बैंक अधिकारी परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी, 2025 को किया जाएगा। पंजीकरण 16 जनवरी से शुरू हुए और 5 फरवरी को समाप्त हुए थे।
ध्यान रहे, एडमिट कार्ड के साथ उसकी एक फोटोकॉपी भी साथ ले जाएं, क्योंकि इसे न लाने पर प्रवेश पर रोक लग जाएगी और परीक्षा देने का अवसर भी छिन जाएगा।
UCO Bank LBO Admit Card 2025 Download का तरीका
परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके UCO Bank LBO Admit Card 2025 Download कर सकते हैं।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट - ucobank.com पर जाएं
चरण 2: हाइलाइट किए गए “रिक्रूटमेंट लिंक” का पता लगाएं
चरण 3: इसके बाद, “UCO Bank LBO Admit Card Download” पर क्लिक करें
चरण 4: अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
चरण 5: आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा
चरण 6: UCO Bank LBO Admit Card Download करें।
एडमिट कार्ड में परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि और समय, आवेदित पद, उम्मीदवार का पूरा नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर और श्रेणी जैसी आवश्यक जानकारी शामिल होती है। इसे क्रॉस चेक करना न भूलें
कैसे होगा चयन
चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा शामिल है जो चार क्षेत्रों रीजनिंग और कंप्यूटर योग्यता, सामान्य, आर्थिक और बैंकिंग जागरूकता, अंग्रेजी भाषा और डेटा विश्लेषण व व्याख्या में बटी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे, लेकिन यदि कोई प्रश्न बिना प्रयास किए छोड़ दिया जाता है तो कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
