एजुकेशन

TS Inter Result 2023, tsbie.cgg.gov.in: जारी हुआ तेलंगाना बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? डाउनलोड करें मार्कशीट

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated May 8, 2023, 04:15 PM IST

TS Inter Result 2023 on tsbie.cgg.gov.in: तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने कक्षा 12वीं के रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 35 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे।

Image

TS Inter 1st 2nd year Result 2023: य़हां करें चेक

TS Inter Result 2023 on tsbie.cgg.gov.in: तेलंगाना बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को लेकर बिग अपडेट है। तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। हालांकि छात्रों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, ये बोर्ड की ओर से टेस्टिंग की जा रही है। उम्मीद है कि कल यानी 09 मई को रिजल्ट जारी किया जाएगा।

TS Inter 1st 2nd Year Result 2023: यहां चेक करें 12वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर TSBIE 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Roll Number, School Code दर्ज करें।
  • Result आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

छात्रों को एक बार पुन: सूचित किया जाता है कि, अभी रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। मात्र लिंक एक्टिव किया गया है। परीक्षा परिणाम कल यानी 09 मई को जारी किया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Telangana Board Result 2023: मार्च से अप्रैल के बीच परीक्षा

Telangana Board 1st Year की परीक्षाएं इस बार 15 मार्च 2023 से 3 अप्रैल 2023 तक निर्धारित थी। वहीं 2nd ईयर की परीक्षा 16 मार्च से 4 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 9 लाख से अधिक छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए यहां छात्रों को प्रत्येक विषय में कुल मिलाकर 35 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article