Trending GK Questions in Hindi: भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका को आज नया राष्ट्रपति मिला है। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के लिए यह एक बड़ा कदम है। श्रीलंका के नए राष्ट्रपति का नाम अनुरा कुमारा दिसानायके है, (Trending GK Questions) जिन्होंने आज 23 सितंबर को श्रीलंका के 9वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। (Trending GK Quiz) सामान्य ज्ञान व करेंट अफेयर्स के लिहाज से यह सवाल बहुत जरूरी है, जरूर पढ़ें।
कौन हैं अनुरा कुमारा दिसानायके, who is Anura Kumara Dissanayake
अनुरा कुमारा दिसानायके पहले वामपंथी नेता हैं, जो श्रीलंका के राष्ट्रपति पद तक पहुंचे हैं। ऐसे में यहां यह जानना जरूरी हो जाता है कि अनुरा कुमारा दिसानायके कौन हैं।
श्रीलंका में 2022 का विद्रोह
दरअसल, श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण 2022 में विद्रोह हुआ था। इस विद्रोह के बाद अब जाकर पहला राष्ट्रपति चुनाव हुआ था। इस चुनाव में कुल 39 उम्मीदवार राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी ठोक रहे थे, जिनमें से पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा और अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच मुख्य मुकाबला था।
Anura Kumara Dissanayake Party
अनुरा कुमारा दिसानायके की पार्टी जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) ने इस चुनाव में नेशनल पीपुल्स फ्रंट के साथ गठबंधन किया था। उनके गठबंधन को चुनाव में जीत मिली, इसके बाद अनुरा कुमारा दिसानायके को श्रीलंका का नया राष्ट्रपति चुना गया।
Anura Kumara Dissanayake History
अनुरा कुमारा दिसानायके साल 2022 में उस वक्त सुर्खियों में आए, जब वह श्रीलंका में आर्थिक संकट के दौरान हुए जन विद्रोह का मुख्य चेहरा बने। विद्रोह के दौरान उन्होंने जनता की आवाज को बुलंद किया था। इसके चलते श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को सत्ता छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। इस घटनाक्रम के बाद अनुरा कुमारा दिसानायके की लोकप्रियता में इजाफा हुआ। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान देश की अर्थव्यवस्था में सुधार की बात कही थी।
(IANS इनपुट के साथ)
