Top 10 Highest Paying Government Jobs in India (Desh ki 10 sabse jyada salary wali sarkari naurki): भारत में सरकारी नौकरी केवल जॉब सिक्योरिटी ही नहीं, बल्कि सम्मान, सुविधाएं और आकर्षक वेतन भी प्रदान करती हैं। यही वजह है कि देश के अधिकतर युवा सरकारी नौकरी ही पाना चाहते हैं। इस लेख में हम भारत की 10 सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरियों के बारे में जानेंगे, जो कड़ी मेहनत का शानदार प्रतिफल देती हैं और करियर को ऊंचाइयों तक ले जाती हैं। देश में कुछ ऐसी सरकारी सेवाएं हैं जहां वेतन के साथ भत्ते, आवास, वाहन और भविष्य की सुरक्षा मिलती है। IAS, IFS, IPS से लेकर PSU और न्यायिक सेवाओं तक, ये पद युवाओं के सपनों का शिखर माने जाते हैं।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)
देश की सबसे रुतबेदार नौकरी की बात करें तो आईएएस की नौकरी है। एक आईएएस अधिकारी को शुरुआत में प्रतिमाह 58100 रुपये मिलता है। इसके अलावा इन्हें यात्रा, स्वास्थ्य, आवास सहित तमाम तरह का भत्ता दिया जाता है।

High salary Govt Jobs: सरकारी नौकरी
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)
आईपीएस अधिकारी को भी अच्छी सैलरी के साथ सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक आईपीएस अधिकारी की सैलरी हर महीने 56100 रुपये होती। इसके अलावा इन्हें यात्रा, स्वास्थ्य, आवास सहित तमाम तरह का भत्ता दिया जाता है।
भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस)
आईएफएस ऑफिसर बनने के लिए भी अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा क्वालीफाई करना होता है। एक आईएफएस अधिकारी का शुरुआती वेतन 56100 रुपये होता है। इसके अलावा इन्हें भी सभी प्रकार का भत्ता दियाजाता है।

आईएएस, आईपीएस और आईएफएस की नौकरी
आरबीआई ग्रेड बी नौकरी
आरबीआई ग्रेड बी नौकरी भी सैलरी व सुविधाओं के लिहाज से सबसे बेहतरीन मनी जाती है। यहां चयनित अभ्यर्थियों को 67000 रुपये हर महीने दिए जाते हैं। इसके अलवा तमाम तरह के अलाउंस भी शामिल होते हैं।
सरकारी डॉक्टर
सरकारी डॉक्टर्स का वेतन भी अच्छा खासा होता है। एमबीबीएस और एमडी पास करने के बाद एम्स, सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया और विक्टोरिया जैसे अस्पतालों में डॉक्टर्स लाखों सैलरी लेते हैं। भारत में सरकारी डॉक्टर्स की बात करें तो इनका वेतन 1 लाख से लेकर 3-4 लाख तक का हो सकता है। सरकारी डॉक्टर्स की नौकरी अच्छी खासी वेतन के साथ-साथ प्रतिष्ठित भी मानी जाती है।

डीआडीओ और इसरो की नौकरी
इसरो और डीआरडीओ
इसरो और डीआरडीओ के इंजीनियर व साइंटिस्ट को प्रतिमाह 70 से 80 हजरा रुपये सैलरी मिलती है। इन दोनों उपक्रमों में नौकरी करना युवाओं का सपना रहता है।
सरकारी विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर
केंद्रीय विश्वविद्यालयों और राज्य विश्वविद्यालयों में नियुक्त प्रोफेसर्स का वेतन भी काफी अच्छा होता है। इन्हें ₹1.4 लाख से ₹2.18 लाख प्रति माह वेतन मिलता है।

सरकारी नौकरी
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम
पीएसयू यानी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में इंजीनियर को अच्छी सैलरी दी जाती है। रिपोर्ट्स की मानें तो पीएसयू के इंजीनियर को हर महीने 60000 रुपये दिया जाता है।
भारत की सेनाएं
भारतीय वायु सेना, भारतीय सेना और भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पदों पर चयनित युवाओं को 68000 रुपये सैलरी मिलती है। साथ ही पदोन्नति के साथ सैलरी बढ़ती रहती है। यह भी सबसे रुतबेदार नौकरियों में से एक है।
