एजुकेशन

India Post GDS vacancy: इंडियन पोस्ट ऑफिस ने 10वीं पास के लिए निकाली बंपर भर्ती, 28000 पदों के लिए इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

India Post GDS Vacancy 2026 Notification: इंडियन पोस्ट ऑफिस ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है और जनवरी के अंत में आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि आवेदन मेरिट बेस पर होगा।

India Post GDS vacancy

इंडियन पोस्ट ऑफिस ने 10वीं पास के लिए निकाली बंपर भर्ती (Photo- Canva)

India Post GDS Vacancy 2026 Notification: अगर आप भी सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखता हैं और उसके लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि भारतीय डाक विभाग ने 100, 150 नहीं बल्कि 28000 पदों की बंपर भर्ती निकली है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इंडियन पोस्ट ऑफिस ने इस भर्ती 2026 को लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है, जिसके अनुसार भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उन्हें नौकरी मेरिट बेस पर दी जाएगी। आइए आपको इंडियन पोस्ट ऑफिस की इस भर्ती के बारे में विस्तार से बताएं।

India Post GDS Vacancy 2026: भर्ती नोटिफिकेशन जारी

भारतीय डाक विभाग ने हाल ही में 28000 पदों पर ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें कि इस नोटिफिकेशन के अनुसार, देशभर के 23 सर्किल में 28 हजार खाली पदों पर भर्ती है। जिसकी लिस्ट राज्य के आधार पर नीचे दी गई है।

India Post GDS Vacancy 2026: ओवरव्यू

BPM - 12,000 रुपये से 29,000 रुपये तक (प्रतिमाह)
विभागभारतीय डाक विभाग
पद का नामब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM)
कुल वैकेंसी28740
आवेदन की शुरुआत31 जनवरी 2026
आवेदन की आखिरी तारीख14 फरवरी 2026
योग्यता10वीं पास/18 वर्ष-40 वर्ष आयु सीमा
सैलरी

ABPM - 10,000 रुपये से 24,470 रुपये तक (प्रतिमाह)ऑफिशियल वेबसाइटindiapostgdsonline.gov.in

23 सर्किल में 28000 पदों पर भर्ती का मौका

राज्य या सर्किलवैकेंसी
आंध्र प्रदेश1060
असम639
बिहार1347
छत्तीसगढ़1155
दिल्ली42
गुजरात1830
हरियाणा270
हिमाचल प्रदेश520
जम्मू / कश्मीर267
झारखंड908
कर्नाटक1023
केरल1691
मध्य प्रदेश2120
महाराष्ट्र3553
उत्तर पूर्वी1014
ओडिशा1191
पंजाब262
राजस्थान634
तमिलनाडु2009
तेलंगाना609
उत्तर प्रदेश3169
उत्तराखंड445
पश्चिम बंगाल2982
कुल खाली पदों की संख्या28740

India Post GDS Vacancy 2026: 10वीं पास की चमकेगी किस्मत

भारतीय डाक विभाग में नौकरी पाने का यह अवसर उन लोगों के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है, जो कक्षा 10वीं पास हैं। इस भर्ती में शामिल होकर वह भी सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। बस शर्त ये है कि कक्षा 10वीं में आपके अंक अच्छे होने चाहिए, क्योंकि भर्ती मेरिट लिस्ट के अनुसार होगी।

India Post GDS Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता क्या है?

भर्ती के आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही 10वीं कक्षा का सेकेंडरी स्कूल परीक्षा पास सर्टिफिकेट भी होना अनिवार्य है। इसमें गणित और अंग्रेजी में अच्छे अंक होने भी अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर नॉलेज भी होनी चाहिए।

India Post GDS Vacancy 2026: आयु सीमा क्या है?

भारतीय डाक विभाग में GDS भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए। इससे अधिक आयु वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं। बता दें कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में कुछ छूट मिलेगी।

India Post GDS Vacancy 2026: आवेदन की अंतिम तिथि

जारी नोटिस के अनुसार, भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आने वाली 31 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार इंडियन पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर 14 फरवरी 2026 तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा करें।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article