एजुकेशन

TNPSC Group 1 Hall Ticket 2025: जारी हो गया तमिलनाडु पीएससी ग्रुप 1 का हॉल टिकट, tnpsc.gov.in से करें चेक

TNPSC Group 1 Hall Ticket 2025 Released: तमिलनाडु पीएससी ग्रुप 1 भर्ती परीक्षा का हॉल टिकट जारी हो गया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे tnpsc.gov.in से इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। TNPSC ग्रुप 1 प्रीलिम्स 15 जून, 2025 को आयोजित किया जाएगा। हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पहले से जेनरेट किए गए क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा

Image

तमिलनाडु पीएससी ग्रुप 1 का हॉल टिकट जारी (image - canva)

TNPSC Group 1 Hall Ticket 2025 Download: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग, TNPSC ने अपनी आगामी भर्ती परीक्षा यानी संयुक्त सिविल सेवा समूह 1 परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in से TNPSC Group 1 Hall Ticket 2025 Check और TNPSC Group 1 Hall Ticket 2025 Download कर सकते हैं।

TNPSC ग्रुप 1 प्रीलिम्स 15 जून, 2025 को आयोजित किया जाएगा। हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पहले से जेनरेट किए गए क्रेडेंशियल का उपयोग करके ऑनलाइन पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। हॉल टिकट डाउनलोड करने का तरीका यहां से देखें

TNPSC Group 1 Hall Ticket 2025 How to Download

तमिलनाडु, TNPSC ग्रुप 1 हॉल टिकट 2025 ऐसे करें डाउनलोड:-

चरण 1: TNPSC की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in/home.aspx पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर Important Links के नीचे देखें

चरण 3: अब Hall Ticket Download पर क्लिक करें।

चरण 4: अगले चरण में, क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें

चरण 5: TNPSC Group 1 Hall Ticket 2025 Pdf Download करें।

चरण 6: इसे देखें और डाउनलोड करें।

उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि हॉल टिकट का प्रिंटआउट और साथ ही वैध आईडी प्रूफ परीक्षा हॉल में ले जाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30-60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। याद रखें कि परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, किताबें या अनधिकृत सामग्री न लाएं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article