एजुकेशन

TN Board Result 2024: 6 मई को जारी होगा तमिलनाडु बोर्ड 10वीं 11वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट

TN Board Result 2024 Class 10th, 11th, 12th Date: तमिलनाडु स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10, 11 और 12 के रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर ली है। इन रिजल्ट्स को 6 मई 2024 से जारी किया जाएगा। उम्मीदवार या छात्र tnresults.nic.in या dge.tn.gov.in से अपना स्कोर देख सकेंगे, रिजल्ट लिंक को इस पेज पर भी शेयर किया जाएगा।

Image

तमिलनाडु बोर्ड 10वीं 11वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 2024

TN Board Result 2024 Class 10, 11 and 12 Date: तमिलनाडु स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी करने की तैयारी कर ली है। आज बोर्ड ने इन रिजल्ट्स को जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी है। तमिलनाडु बोर्ड के छात्र 10वीं, 11वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2024 को 6 मई 2024 से जारी किए जाने की बात कही है। इन रिजल्ट्स को tnresults.nic.in या dge.tn.gov.in पर जारी किया जाएगा। (TN Board Result 2024 Link) एक बार जारी होने के बाद timesnowhindi.com/education पर भी रिजल्ट लिंक को शेयर किया जाएगा, इसलिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज को बुकमार्क करना न भूलें।

आधिकारिक बयान, TN Board Result 2024 Date

बोर्ड ने घोषणा की है कि सबसे पहले कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे, इसके बाद 14 मई को 11वीं कक्षा के नतीजे आएंगे और 10 मई को 10वीं कक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे।

कक्षा 12 के छात्रों के लिए तमिलनाडु बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 मार्च को पूरा हो गया था, जबकि मूल्यांकन प्रक्रिया 13 अप्रैल को समाप्त हो गई थी।

गौरतलब है कि तमिलनाडु स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 10, 11 और 12 के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है कक्षा 10 की परीक्षा में लगभग 9 लाख छात्रों ने भाग लिया, जो तीनों में सबसे अधिक संख्या है। (TN Board Result 2024 Class 10) 11वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले 8 लाख छात्र और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले 7.5 लाख छात्र थे।

टीएन बोर्ड रिजल्ट 2024 कैसे जांचें? - TN Board Result 2024 How to Check

चरण 1: तमिलनाडु बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in या dge.tn.gov.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर, टीएन रिजल्ट पोर्टल पर क्लिक करें

चरण 3: अब, एसएसएलसी/एचएसई प्लस 2 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

चरण 4: आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा, यहां पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें

चरण 5: आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले ले।

टीएन 10वीं, 11वीं परिणाम 2023 - TN 10th 11th Result

पिछले साल, तमिलनाडु 10वीं, 11वीं के नतीजे 19 मई को घोषित किए गए थे। (TN Board Result 2024 Class 11) तमिलनाडु 11वीं परीक्षा में बैठने वाले कुल 7,76,844 उम्मीदवारों में से, 7,06,413 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। कुल 90.93% रिजल्ट गया था।

टीएन 12वीं परिणाम 2023 - TN 12th Result

टीएन 12वीं का रिजल्ट पिछले साल 8 मई को घोषित किया गया था। (TN Board Result 2024 Class 12) परीक्षा में शामिल हुए कुल 8,03,385 उम्मीदवारों में से 7,55,451 उत्तीर्ण हुए थे। पास प्रतिशत 94.03% रहा था।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article