Tina Dabi appointed Tonk Collector While Ria Dabi OSD to CM Bhajanlal sharma know their UPSC rank: राजस्थान में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। भजनलाल सरकार ने 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव में 25 जिलों के कलक्टर भी बदले गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सचिव और विशिष्ट सचिव भी बदले गए हैं। बाड़मेर कलेक्टर के पद पर तैनात आईएएस अधिकारी टीना डाबी का बड़ा तबादला हो गया है। अब उन्हें टोंक जिले की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उनकी बहन रिया डाबी को मुख्यमंत्री कार्यालय (राजस्थान मुख्यमंत्री कार्यालय) में ओएसडी (OSD) के पद पर तैनात किया गया है।
टीना डाबी बनीं टोंक कलेक्टर
IAS अधिकारी टीना डाबी (2016 बैच) का तबादला बाड़मेर से टोंक जिले में हो गया है। अब वे टोंक जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यभार संभालेंगी। टीना डाबी यूपीएससी 2015 की टॉपर रही हैं और राजस्थान कैडर की चर्चित महिला आईएएस अफसर हैं। टीना डाबी ने पहले जैसलमेर और बाड़मेर जैसे चुनौतीपूर्ण जिलों में काम किया है।
रिया डाबी बनीं CMO में ओएसडी
रिया डाबी वर्ष 2020 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 15 हासिल कर सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR) से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया। रिया अब तक उपखंड अधिकारी के रूप में क्षेत्रीय स्तर पर कार्य कर रही थीं।
दोनों बहनें यूपीएससी टॉपर
रिया डाबी एक शिक्षित और प्रशासनिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से आती हैं। उनकी बड़ी बहन टीना डाबी 2015 बैच की टॉपर रह चुकी हैं, जो पहले से ही राजस्थान कैडर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं। उनकी मां और पिता दोनों ही सिविल सेवा से जुड़े रहे हैं, जिससे रिया को बचपन से ही प्रशासनिक सेवा में जाने की प्रेरणा मिली।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
