एजुकेशन

हाईकोर्ट में ड्राइवर की नौकरी, 12वीं पास युवा कर सकते हैं अप्लाई, नहीं ​होगी लिखित परीक्षा

Punjab and Haryana High Court Vacancy 2026: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में ड्राइवर और फराश के कुल 56 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार highcourtchd.gov.in से 18 सितंबर तक आवेदन कर सकता है।

Image

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में ड्राइवर और फराश के कुल 56 पदों पर सीधी भर्ती

Punjab and Haryana High Court Vacancy 2026: अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ में निकली 56 पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से हाईकोर्ट में ड्राइवर और फराश के 56 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है और फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे है। इच्छुक उम्मीदवार बिना आखिरी समय का इंतजार किए हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में ड्राइवर के 25 पद और फराश के 31 पद शामिल हैं। ड्राइवर के 25 पदों में 21 सामान्य वर्ग, 3 SC/ST/BC और 1 पद पूर्व सैनिकों के लिए है। वहीं, फराश के 31 पदों में 26 सामान्य, 3 SC/ST/BC और 2 पद पूर्व सैनिकों के लिए निर्धारित हैं।

क्या होनी चाहिए योग्यता?

ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा 10वीं में हिंदी या पंजाबी भाषा एक विषय के रूप में पढ़ी होनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास वैध LMV ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और कार चलाने का कम से कम दो साल का अनुभव भी जरूरी है।

फराश पद के लिए उम्मीदवार को हिंदी और स्थानीय भाषा की अच्छी समझ और जानकारी होनी चाहिए।

आवेदन से पहले PDF जरूर पढ़ लें

कितनी होनी चाहिए आयु सीमा

उम्र की बात करें तो 18 सितंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट मिलेगी।

कितना होगा आवेदन शुल्क

ड्राइवर पद के लिए सामान्य और दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों की फीस 1,000 रुपये है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये देने होंगे। फराश पद के लिए यह फीस क्रमशः 700 और 600 रुपये है।

कैसे होगा चयन

यदि आवेदन फॉर्म सही से भरा है, और ऊपर दी गई शर्ते को पूरा करते हैं, तो आपको शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद ड्राइविंग टेस्ट और एक इंटरव्यू के जरिए सेलेक्शन कर लिया जाएगा। जबकि फराश पद के लिए PET और इंटरव्यू होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article