NCERT vs SCERT: क्या आपने सप्लीमेंट्री टेक्स्टबुक के बारे में सुना है, यदि नहीं तो बता दें, सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए अलग से किताबें जारी करने की तैयारी चल रही है, जल्द ही यह किताबें मार्केट में होंगी, और इन्हें पढ़कर सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। हालांकि अभी यह पहल केरल सरकार करने जा रही है, हो सकता है जल्द ही बाकी राज्य या केंद्र सरकार भी इस पर गौर करें।
जब केरल सप्लीमेंट्री टेक्स्टबुक को जारी करेगा, तो यह राज्य देश का पहला ऐसा राज्य होगा, जो सप्लीमेंट्री सप्लीमेंट्री टेक्स्टबुक निकालेगा, बता दें, यह कदम बच्चों के सुविधा के लिए ही लिया जा रहा है, इससे उन्हें क्लियर होगा कि पढ़ाई कहां से करनी है।
इसी माह जारी होंगी यह किताबें
बता दें, इन किताबों को जारी करने का मुख्य कारण है - एनसीईआरटी ने मानविकी विषयों के सिलेबस में जो बदलाव किए थे, उसे सुधारना। माना जा रहा है कि इसी माह इन किताबों को जारी कर दिया जाएगा। इसमें NCERT की ओर से सिलेबस रेशनलाइजेशन के तहत, हटाए गए हिस्से भी शामिल होंगे।
केरल के जनरल एजुकेशन मंत्री वी सिवनकुट्टी ने इन बदलावों के बारे में एक मीडिया हाउस को जानकारी दी। उन्होंने कहा "एकेडेमिक कम्युनिटी इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र की किताबों के कोर्स में इतनी ज्यादा कटौती को मंजूर नहीं किया जा सकता है। लिहाजा सरकार ने इन विषयों पर अतिरिक्त टेक्स्टबुक जारी करने का फैसला किया है। राज्य सरकार अपने इस कदम के जरिये राष्ट्र और अकादमिक हितों को बढ़ावा दे रही है।"
सप्लीमेंट्री टेक्स्टबुक छापने का एक मतलब यह हुआ कि 2005 से लागू एनसीईआरटी सिलेबस का हिस्सा रही किताबों को दोबारा जारी किया जाएगा।
