SSLC Result 2026 Kerala Out : केरल बोर्ड ऑफ पब्लिक एग्जामिनेशन (KBPE) आज यानी 15 मई को कक्षा 10वीं यानी SSLC परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। बोर्ड की ओर से दोपहर 3 बजे आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम घोषित किए गए, जिसके बाद छात्र अपने स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र अपना रिजल्ट keralaresults.nic.in, results.kite.kerala.gov.in, sslcexam.kerala.gov.in और examresults.kerala.gov.in जैसी वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा DigiLocker, WhatsApp और मोबाइल ऐप्स के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन किया जा सकता है ।
इस वर्ष केरल SSLC परीक्षा में करीब 4 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा मार्च 2026 में राज्यभर के लगभग 3,000 से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स के जरिए आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे। बोर्ड अधिकारियों ने बताया है कि जो छात्र परीक्षा में सफल नहीं हो पाएंगे या अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें “सेव ए ईयर” सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसकी तारीखें रिजल्ट जारी होने के बाद घोषित की जाएंगी। छात्र अपना रिजल्ट keralaresults.nic.in, results.kite.kerala.gov.in, sslcexam.kerala.gov.in और examresults.kerala.gov.in जैसी वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकेंगे।
पिछले वर्षों की बात करें तो केरल बोर्ड का रिजल्ट लगातार शानदार रहा है। वर्ष 2025 में SSLC परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 99.50% दर्ज किया गया था, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 99.69% रहा था। पिछले साल 61 हजार से ज्यादा छात्रों ने सभी विषयों में A+ ग्रेड हासिल किया था। ऐसे में इस बार भी छात्रों और अभिभावकों को बेहतर परिणाम की उम्मीद है। केरल बोर्ड ऑफ पब्लिक एग्जामिनेशन (KBPE) आज यानी 15 मई को कक्षा 10वीं यानी SSLC परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। बोर्ड की ओर से दोपहर 3 बजे आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम घोषित किए गए, जिसके बाद छात्र अपने स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
