एजुकेशन

SSC Stenographer Admit Card 2023: जारी हुए एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड व कब से है परीक्षा

SSC Stenographer Admit Card 2023 Download Link: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2023 के लिए ssc.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक व परीक्षा तिथि की जांच कर सकते हैं।

Image

एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

Staff Selection Commission SSC Stenographer Admit Card 2023 जारी कर दिया गया है। सएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड को एसएससी की रीजनल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार जो एसएससी स्टेनो टियर 1 परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे क्षेत्रीय वेबसाइटों से अपने हॉल टिकट डाउनलोड करें, और यहां से परीक्षा तिथि व अन्य जरूरी जानकारी चेक करें।

SSC Stenographer Admit Card 2023 Download करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा तिथि 2023 देखें

एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा तिथि 2023 - SSC Stenographer 2023 Exam Date

एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर को आयोजित होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे यहां से परीक्षा का विवरण चेक करें।

एसएससी स्टेनोग्राफर 2023

परीक्षा का नाम एसएससी स्टेनोग्राफर 2023
कंडक्टिंग बॉडीकर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)
पदग्रेड सी और डी स्टेनोग्राफर
रिक्तियां 1207
परीक्षा तिथि 12 और 13 अक्टूबर 2023
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in
एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2023 लिंक

एसएससी एडमिट कार्ड 2023: कैसे डाउनलोड करें

  • आधिकारिक वेबसाइट-ssc.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  • क्षेत्रीय वेबसाइटों की एक सूची खुलेगी, एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  • अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • एडमिट कार्ड तक पहुंचें और इसे सहेजें

एसएससी स्टेनोग्राफर 2023 परीक्षा पैटर्न

एसएससी स्टेनोग्राफर 2023 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, 3 विषयों से 200 प्रश्न होंगे और उम्मीदवारों को परीक्षा समाप्त करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और एमसीक्यू प्रारूप में पूछा जाएगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article