एजुकेशन

SSC MTS Result 2023: एसएससी एमटीएस टियर 1 रिजल्ट, ssc.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

SSC MTS Result 2023, Sarkari Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

SSC MTS Result 2023

SSC MTS Tier I Result 2023, Sarkari Result 2023: एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (SSC MTS and Havaldar Result 2023) जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC MTS Havaldar Tier I Result 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी एमटीएस व हवलदार परीक्षा के माध्यम से कुल 12523 रिक्त पदों पर भारती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाना है।

SSC MTS Tier I Result 2023: एसएससी एमटीएस रिजल्ट का इंतजार

एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा का आयोजन 2 मई से 19 मई और 13 जून से 20 जून तक दो चरणों में किया गया था। इस परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी एमटीएस रिजल्ट की घोषणा अगस्त में ही कर दी जाएगी। हालांकि इस संबंध में फिलहाल कोई अधिकारी जानकारी नहीं है।

How to Download SSC MTS & Havaldar Tier 1 Result 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एसएससी एमटीएस व हवलदार रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

SSC MTS Sarkari Result 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कम से कम 30% अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25% और अन्य वर्ग के लोगों को 20 % न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी चेक कर सकते हैं।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article