एजुकेशन

SSC MTS & Havaldar Final Answer Key 2023: जारी हुआ एसएससी एमटीएस और हवलदार की फाइनल आंसर की, एक क्लिक पर करें डाउनलोड

SSC MTS & Havaldar Final Answer Key 2023: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपनी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC MTS & Havaldar Final Answer Key 2023: यहां डाउनलोड करें एसएससी एमटीएस व हवलदार की फाइनल आंसर की

SSC MTS & Havaldar Final Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर (SSC MTS Final Answer Key 2023) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपनी अंतिम उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बीते 18 दिसंबर 2023 को आयोग ने एमटीएस व हवलदार भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी (SSC Havaldar Final Answer Key) किया था। बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में एमटीएस व हवलदार के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (SSC MTS Answer Key 2023) की जाएगी। जिसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ के कुल 1186 पद व हवदलदार के 396 पद शामिल हैं।

SSC MTS Final Answer Key: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

इस बार एसएससी एमटीएस व हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए टियर 1 की परीक्षाएं 1 सितंबर से 14 सितंबर 2023 तक आयोजित की गई थी। टियर 1 के हवलदार की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC MTS & Havaldar Final Answer Key 2023

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC MTS & Havaldar Final Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • फाइनल आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

SSC Havaldar Final Answer Key 2023: कब जारी हुआ था नोटिफिकेशन

एसएससी एमटीएस व हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 30 जून 2023 को जारी किया गया था। साथ ही आवेदन के लिए लिंक भी एक्टिव कर दिया गया था। वहीं यहां आवेदन की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2023 थी। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article