एजुकेशन

SSC MTS Exam: शुरू हो रहे एसएससी एमटीएस रजिस्ट्रेशन, जानें ssc.nic.in पर कैसे करें अप्लाई

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 15, 2023, 07:56 PM IST

SSC MTS Registration 2022-23: एसएससी परीक्षा रजिस्ट्रेशन 17 जनवरी 2023 से शुरू होगा। इसके लिए कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवार ssc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करने के स्टेप्स को यहां पर चेक करके उनका पालन कर सकते हैं। एसएससी के नोटिफिकेशन से जुड़े डिटेल को भी यहां पर जान सकते हैं।

Image

SSC MTS परीक्षा 2023

SSC MTS Exam 2023 Notification: कर्मचारी चयन आयोग 17 जनवरी, 2023 को एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी करेगा। मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया उसी डेट को एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर शुरू होगी। टियर 1 परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 17 फरवरी, 2023 तक रखी गई है और परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आवेदन करने के लिए इन सरल स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।

एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022: आवेदन कैसे करें

एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।

पेज के शीर्ष पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।

एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा 2022 लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुल जाएगा।

आवेदन करने के लिए खाते में लॉग इन करें या ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन फीस का भुगतान करें।

एक बार हो जाने के बाद सब्मिट पर क्लिक करें।

आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।

एसएससी पेज को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी भी अपने पास रख सकते हैं। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से अधिक संबंधित विवरणों को चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट की मदद से ही एसएससी एमटीएस परीक्षा से संबंधित अपडेट को चेक करें और अन्य किसी भी स्रोत पर भरोसा ना करें।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावत author

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय ... और देखें

End of Article