एजुकेशन

SSC MTS Admit Card 2025: इस तारीख को होगी एसएससी एमटीएस परीक्षा, जानें कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड

SSC MTS Admit Card 2025 Release Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार परीक्षा का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

SSC MTS Admit Card 2025 (Photo Credit: Canva)

SSC MTS Admit Card 2025 Release Date: एसएससी एमटीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार परीक्षा का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC MTS Admit Card 2025: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

एसएससी एमटीएस हवलदार परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड सितंबर में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download SSC MTS Admit Card 2025

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC MTS Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 5464 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, मल्टी टास्किंग स्टाफ के कुल 4375 पद और हवलदार के 1089 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article