SSC JE Notification 2024, SSC Junior Engineer Notification 2024 Date: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जूनियर इंजीनियर एग्जाम (SSC JE Exam 2024) का नोटिफिकेशन 29 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी 29 मार्च 2024 तक या उससे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
SSC JE Recruitment 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 30/32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालाय या संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
SSC JE Exam 2024 Date: कब होगी परीक्षा
जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए चयन टियर 1 परीक्षा, टियर 2 परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पेपर 1 का आयोजन 4 जून, 5 जून और 6 जून 2024 को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड मई के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।
How to apply for SSC Junior Engineer Exam 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट पर क्लिक कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन की कॉपी संभाल कर रख लें।
SSC JE Application 2024: कितना देना होगा शुल्क
जूनियर इंजीनियर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी 29 फरवरी से 29 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
