SSC JE Final Answer Key Download: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर-की के साथ प्रश्नपत्र और रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो आयोग की आधिकरिक वेबसाइट के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि SSC JE 2025 का फाइनल रिजल्ट 3 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से फाइनल आंसर की, प्रश्नपत्र और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC की ओर से जारी सूचना के अनुसार, फाइनल आंसर की और Question Paper cum Response Sheet देखने और डाउनलोड करने की सुविधा 21 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 4 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे तक इन दस्तावेजों को एक्सेस कर सकेंगे। उम्मीदवारों के लिए इसी अवधि में Paper-II के अंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रजिस्टर्ड लॉगिन विवरण का इस्तेमाल करना होगा। यानी उम्मीदवारों के पास फाइनल आंसर की, प्रश्नपत्र, रिस्पॉन्स शीट और अपने मार्क्स डाउनलोड करने के लिए 4 सितंबर शाम 6 बजे तक का समय है।
समय रहते सेव कर लें आंसर की और स्कोरकार्ड
SSC ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे तय समय सीमा खत्म होने से पहले फाइनल आंसर की, प्रश्नपत्र-सह-रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सेव कर लें। जरूरत पड़ने पर इनका प्रिंटआउट भी रखा जा सकता है। आयोग ने साफ किया है कि 4 सितंबर शाम 6 बजे के बाद ये दस्तावेज वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होंगे। इसके बाद किसी उम्मीदवार की ओर से इन्हें उपलब्ध कराने की मांग स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रश्नपत्र का इस्तेमाल केवल निजी विश्लेषण के लिए होगा
उम्मीदवारों को एक और बात का ध्यान रखना होगा। SSC के मुताबिक, डाउनलोड किया गया प्रश्नपत्र केवल व्यक्तिगत इस्तेमाल और अपनी तैयारी या प्रदर्शन का विश्लेषण करने के लिए है। फाइनल आंसर की डाउनलोड करते समय उम्मीदवारों को इस संबंध में एक अंडरटेकिंग भी दिखाई जाएगी। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे 4 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे की समय सीमा का इंतजार न करें और उससे पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज सुरक्षित कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Sainik School Admission: सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन फॉर्म कब आते हैं? जानें क्लास, उम्र और जरूरी दस्तावेज
