SSC JE Admit Card 2025, SSC JE Paper 1 Admit Card 2025: एसएससी जेई की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC JE Admit Card) खबर है। कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा पेपर 1 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने (SSC JE Paper 1 Admit Card) वाला है। परीक्षा 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि 3 दिसंबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी हो सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
SSC JE Admit Card 2025: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 1731 पदों पर भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
SSC JE Paper 1 Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC JE Paper 2 Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
SSC JE Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
SSC JE Paper 1 Admit Card 2025: एडमिट कार्ड अनिवार्य
यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम पिता का नाम, माता का नाम या किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो ऑफिशियल वेबसाइट पर सूचना दें। ध्यान रहे यहां उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।
