SSC Junior Engineer Admit Card 2023, SSC JE Paper II Admit Card 2023: एसएससी जेई एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर पेपर 2 एग्जाम (SSC Junior Engineer Paper 2 Exam 2023) का एडमिट कार्ड आज यानी 24 नवंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने पेपर 1 में सफलता हासिल की थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से एसएससी जेई पेपर 2 एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Paper II Exam 2023 Date: दिसंबर में होगी परीक्षा
एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 1 एग्जाम का आयोजन 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक किया गया था। वहीं, इसका रिजल्ट 17 नवंबर को जारी किया गया। पेपर 1 में सफल अभ्यर्थियों को अब पेपर 2 में शामिल होना होगा। जारी सूचना के अनुसार, पेपर 2 का आयोजन 4 दिसंबर को किया जाएगा।
SSC JE Paper II Exam 2023: कितना होगा पासिंग मार्क्स
एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 2 में कुल 300 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में पास होने के लिए सामन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 25%और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20% अंक हासिल करना अनिवार्य है।
How to Download SSC JE Paper II Admit Card 2023
- एसएससी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
- फिर जूनियर इंजीनियर पेपर 2 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेजु खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 1327 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
