एजुकेशन

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द, ऐसे कर सकेंगे चेक, जानें दौड़ के नियम

SSC GD Constable Result 2026, Sarkari Result: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

SSC GD Constable Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

SSC GD Constable Result 2026, Sarkari Result: एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC GD Constable Result 2026) खबर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट सितंबर के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। नतीजे घोषित होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। साथ ही कैटेगरी-वाइज कट ऑफ भी घोषित करने की उम्मीद है।

SSC GD Constable Result 2026: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए एसएससी जीडी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs), सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF), असम राइफल्स अन्य फोर्सेज में 25,487 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन फोर्सेज में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) में सबसे ज्यादा वैकेंसी है। यहां कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम में सफल होने वाले उम्मीदवार शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए पात्र माने जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

SSC GD Constable Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC GD Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स पर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

SSC GD Constable Result: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा केंद्र का नाम
  6. परीक्षा केंद्र का पता
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  8. हस्ताक्षर

एसएससी जीडी कांस्टेबल के दौड़ के नियम को लेकर बात करें तो सामान्य क्षेत्र के पुरुष उम्मीदवारों को 5 किमी की दूरी 24 मिनट में पूरी करनी होगी। जबकि लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए 1.6 किमी की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होती है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article