एजुकेशन

SSC GD Result 2025: जारी हो गया एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम, ये रहा Direct Link

SSC GD Result 2025 Released: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इन रिजल्ट्स को ssc.gov.in पर जारी किया गया है, परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना स्कोर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम

SSC GD Result 2025 Pdf Download: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के परिणाम जारी दिए हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही परीक्षा, 2025 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब SSC GD Result 2025 Website- ssc.gov.in पर अपने स्कोर देख सकते हैं। हालांकि खबर में भी डायरेक्ट लिंक व नोटिस दिया गया है।

SSC GD Result 2025 in Hindi - एसएससी जीडी रिजल्ट 2025 की घोषणा फाइनल आंसर की, सामान्यीकृत अंकों के आधार पर की गई है।

SSC GD Result 2025 How to Check

SSC GD Result 2025 Online देखने के लिए यहां देखें:-

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट - ssc.gov.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर SSC GD Result 2025 Link पर क्लिक करें।

चरण 3: SSC GD Result 2025 Pdf Download फॉर्म में होगा।

चरण 4: परिणाम विवरण देखें।

देखें पदों का विवरण:
BSF (Border Security Force) 16,371
CISF (Central Industrial Security Force) 16,571
CRPF (Central Reserve Police Force) 14,359
SSB (Sashastra Seema Bal) 902
ITBP (Indo-Tibetan Border Police) 3,468
AR (Assam Rifles) 1,865
SSF (Special Security Force) 132
NCB (Narcotics Control Bureau) 22
Total 53,690
कितने पदों पर होनी है भर्ती

इस वर्ष, आयोग एसएससी जीडी 2025 के माध्यम से सीएपीएफ, एसएसएफ और असम राइफल्स में कुल 53,690 रिक्तियों को भरना चाहता है।

एसएससी जीडी शारीरिक परीक्षण 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) के तहत दौड़ में भाग लेना होगा और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के तहत ऊंचाई, वजन और छाती की शारीरिक पात्रता को पूरा करना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article