SSC GD Constable Result 2024, Sarkari Result 2024 Date: एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जनरल ड्यूटी कांस्टेबल एग्जाम का रिजल्ट (SSC GD Constable Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि जीडी कांस्टेबर रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स (SSC GD Constable Cut Off 2024) भी जारी किए जाएंगे।
SSC GD Constable Result 2024 Date: कब तक जारी होगा रिजल्ट
एसएससी ने जीडी कांस्टेबल रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे मई में जारी किए जाने की संभावना है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभ्यर्थी इस पीडीएफ में नाम व रोल नंबर चेक कर सकेंगे।
SSC GD Constable Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स
एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत और अन्य अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में शामिल होना होगा। आयोज द्वारा पीईटी/पीएसटी की तारीख तय समय पर जारी कर दी जाएगी।
How to download SSC GD Constable Result 2024
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
फिर जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
SSC GD Constable Final Answer Key 2024: कब आएगी फाइनल आंसर-की
एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 20 फरवरी से 7 मार्च तक किया गया था। हालांकि, कुछ केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 16185 अभ्यर्थियों के लिए री-एग्जाम 30 मार्च को हुआ। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 3 अप्रैल को जारी की गई। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।
