SSC GD Constable Exam 2024, SSC GD Constable Notification 2024 Date: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा (SSC) जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा (SSC GD Constable Exam 2024) का नोटिफिकेशन 24 नवंबर जारी कर दिया जाएगा। अगर आप भी एसएसी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2024 में शामिल होना चाहते हैं तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 28 दिसंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। अभ्यर्थी यहां परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।
SSC GD Constable Recruitment 2024: कितना मिलेगा वेतन
इस प्रक्रिया के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और असम राइफल्स में जीडी कांस्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।
SSC GD Constable Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
जीडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। जारी सूचना के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन फरवरी या मार्च 2024 में किया जाएगा। इस परीक्षा में 160 अंकों के 80 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे और इसके लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।
SSC GD Constable Notification 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
एसएसी जीडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
SSC GD Constable Application 2024: इस डेट तक करें अप्लाई
योग्य अभ्यर्थी एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 24 नवंबर से 28 दिसंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की वेबसाइट विजिट करते रहें।
