एजुकेशन

SSC GD Constable Admit Card 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड, ssc.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

SSC GD Constable Admit Card 2024, SSC GD Constable Exam 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड बहुत जल्द ssc.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम डेट 2024 व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Image

SSC GD Constable Admit Card 2024

SSC GD Constable Admit Card 2024, SSC GD Constable Exam 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जीडी कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

SSC GD Constable Exam 2024: कब तक आएगा एडमिट कार्ड

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जीडी कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 20 फरवरी, 21 फरवरी, 22 फरवरी 23 फरवरी, 24 फरवरी, 26 फरवरी, 27 फरवरी, 28 फरवरी, 29 फरवरी, 1 मार्च, 5 मार्च, 6 मार्च, 7 मार्च, 11 मार्च और 12 मार्च 2024 को किया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

SSC GD Constable Admit Card 2024: ऐसे होगी जीडी कांस्टेबल परीक्षा

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल नॉलेज और अवेयरनेस, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स और अंग्रेजी / हिंदी से कुल 160 अंकों के 80 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

How to download SSC GD Constable Admit Card 2024

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • फिर एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से जीडी कांस्टेबल के कुल 26146 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपए से 69100 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article