एजुकेशन

SSC GD Constable Admit Card 2022: एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड जल्द, 10 जनवरी से शुरू परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 20, 2022, 03:44 PM IST

SSC GD Constable Admit Card 2022: एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी होने जा रहा है। परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से किया जाएगा।

Image

एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम 2022

Photo : iStock

SSC GD Constable Admit Card 2022: एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कांस्टेबल जीडी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC GD Constable Exam Date 2022: जनवरी से परीक्षा शुरू

एसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। आमतौर पर परीक्षा शुरू होने के दो सप्ताह पहले परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है और फिर इसके बाद एडमिट कार्ड जारी होता है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड दिसंबर के अंत तक या जनवरी के पहले सप्ताह में जारी होगा।

SSC GD Constable Exam 2022: इतने अंकों के होंगे सवाल

एसएससी जीडी कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में 160 अंकों के 80 सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इसके बाद फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी होते ही सबस पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download SSC GD Constable Admit Card 2022: डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी र एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Recruitment 2022: इतने पद खाली

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और असम राइफल्स में कुल 45284 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article