SSC Exam Calendar 2023-24 जारी कर दिया है। दिसंबर 2022 में कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में अगले साल यानी 2023 में होनी वाली एसएससी परीक्षाओं की लिस्ट देखना जरूरी है। गौरतलब है कि एसएससी सीजीएल, एमटीएस, सीएचएसएल, जेई सहित कई परीक्षाओं का आयोजन कराता है।
कर्मचारी चयन आयोग ने आगामी प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर 2023-24 जारी किया है। जीडी कॉन्स्टेबल, जेई, सीजीएल, सीएचएसएल, स्टेनोग्राफर ग्रेड II, III और अन्य पदों पर भर्ती के लिए हर हाल में उम्मीदवारों को एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2023-24 पीडीएफ देखना चाहिए।
उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in के अलावा यहां दिए गए टेबल से भी सीजीएल, सीएचएसएल, कांस्टेबल जीडी और स्टेनो परीक्षा से संबंधित अधिसूचना देख सकते हैं। SSC Exam Calendar 2023-24
परीक्षा का नाम टियर/फेज परीक्षा की तिथि
कर्मचारी चयन आयोग हर साल इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आगामी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करता है। एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 पर अधिसूचना तिथि के साथ-साथ आवेदन की प्रारंभ तिथि और समापन तिथि का भी उल्लेख किया गया है। आप यहां से मुख्य मुख्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की टियर 1, टियर 2 और सीबीटी परीक्षाओं की परीक्षा तिथियां प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक तौर पर ssc.nic.in पर उपलब्ध है।
| परीक्षा का नाम | टियर/फेज | परीक्षा की तिथि |
| Recruitment of MTS (Civilian) in Delhi Police Examination- 2022 | सीबीई | जनवरी फरवरी 2023 |
| Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2022 | टियर 1 सीबीई | फरवरी मार्च 2023 |
| Constables (GD) in Central Armed Police Forces (CAPFs), SSF and Rifleman (GD) in Assam Rifles Examination, 2022 | सीबीई | मार्च से अप्रेल 2023 |
| Multi Tasking (Non-Technical) Staff Examination, 2022 | टियर 1 सीबीई | अप्रेल से मई 2023 |
| Recruitment of Constable (Executive) Male/Female in Delhi Police Examination, 2022 | सीबीई | अप्रेल से मई 2023 |
