SSC GD Constable Admit Card 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड (SSC GD Constable Admit Card) का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिसके बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
SSC GD Constable Exam 2023: कब होगी परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग ने हाल ही में जीडी कांस्टेबल परीक्षा की तारीख का ऐलान किया है। जिसके अनुसार परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। आयोग द्वारा जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के अलावा फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है।
SSC Constable GD Exam 2023: इन विषयों से होंगे सवाल
यदि आपने भी एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किया है तो अभी से परीक्षा की तैयारी शुरू कर दीजिए। इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल नॉलेज और अवेयरनेस, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स और अंग्रेजी / हिंदी से 160 अंकों के 80 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।
How to download SSC GD Constable Admit Card 2023 ऐसे डाउनलोड करें एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023
- सबसे पहले स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर देख रहे 'SSC GD Constable Admit Card 2023' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
SSC GD Constable Recruitment 2023: इतने पदों पर भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और असम राइफल्स में कुल 45284 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
