एजुकेशन

SSC Exam Calendar 2023-24: जारी हुआ एसएससी एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 31, 2022, 11:39 AM IST

SSC Exam Calendar 2023-24: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2023-24 जारी कर दिया है। अगर आप भी एसएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अगले साल पड़ने वाली बड़ी परीक्षाओं की डेट चेक कर सकते हैं।

Image

एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2023

Photo : iStock

SSC Exam Calendar 2023-24: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साल 2023 -24 के लिए परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है। अगर आप भी एसएससी परीक्षा (SSC Exam) की तैयारी कर रहे हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Exam 2023: परीक्षा की तारीख

एसएससी द्वारा हर साल विभिन्न सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में भर्ती की जाती है। आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में अगले साल होने वाली एसएससी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, आवेदन और परीक्षा की संभावित तारीख दी गई है।

SSC Exam Date 2023: कब होगी यह परीक्षा

एसएससी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2022 का आयोजन जनवरी और फरवरी 2023 में किया जाएगा। जबकि, कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2022 (CHSLE) मार्च में होगा। हालांकि, सीएचएसएल 2023 (SSC CHSL 2023) का नोटिफिकेशन 9 मई को आएगा और परीक्षा जुलाई-अगस्त में होगी। वहीं, एसएससी एमटीएस (SSC MTS Exam 2023) के लिए नोटिफिकेशन 17 जनवरी को जारी होगा और इसके लिए परीक्षा अप्रैल 2023 में होगी।

SSC Exam 2023 Date: सीजीएल एग्जाम की डेट

कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल एग्जाम (CGL) की बात करें तो परीक्षा का नोटिफिकेशन 1 अप्रैल को जारी होगा और परीक्षा जून और जुलाई में आयोजित किए जाने की संभावना है। एसएससी दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थी 20 जुलाई से 13 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। जबकि, परीक्षा अक्टूबर 2023 में होगी।

SSC Exam Notification 2023: चेक करें नोटिफिकेशन

एसएससी द्वारा इन परीक्षाओं का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। एसएससी ने इसके साथ ही जूनियर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, एमटीएस, यूडीसी और एलडीसी परीक्षा की तारीख भी जारी की है। अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन से विस्तृत जानकारी देख सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article