एजुकेशन

SSC CPO Delhi Police CAPF SI Result 2022 Out: जारी हुए एसएससी सीपीओ के रिजल्ट, देखें कितना गया कटऑफ

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 28, 2022, 11:23 AM IST

SSC CPO Delhi Police CAPF SI Result 2022 Link: कर्मचारी चयन आयोग ने सीपीओ (सब इंस्पेक्टर) का रिजल्ट जारी कर दिया है। SSC ने (दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ) सब इंस्पेक्टर की 4300 रिक्तियों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। इच्छुक उम्मीदवार अब ssc.nic.in से या नीचे दिए गए रिजल्ट लिंक से परिणाम देख सकेंगे।

Image

जारी हुए एसएससी सीपीओ के रिजल्ट

Staff Selection Commission Sub-Inspector in Delhi Police and CAPFs Examination, 2022 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। SSC ने कुल 4300 रिक्तियों के लिए परिणाम जारी कर दिया है, बता दें, परीक्षा 9 से 11 नवंबर 2022 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए आंसर की पहले से ही जारी कर दी गई थी, जिसे अभी भी कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर से देखा जा सकता है।

अधिकारियों द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, एसएससी सीपीओ रिजल्ट 2022 नवंबर 2022 के अंतिम सप्ताह के आसपास जारी होने की उम्मीद थी। लेकिन परिणाम को कल यानी 27 दिसंबर को जारी किया गया। परिणाम घोषित हो गए हैं, अब उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि एसएससी सीपीओ भर्ती प्रक्रिया की अगली परीक्षा के लिए चयनित होने के लिए उनकी नाम मेरिट सूची में है अथवा नहीं।

उम्मीदवार जो रिक्ति के साथ नामांकित हैं, वे परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। Direct Link for Officially PDF

Sub-Inspector in Delhi Police and CAPFs Examination, 2022 के लिए कटऑफ पुरुष व महिला दोनों वर्ग के लिए अलग अलग जारी किया गया है।

महिलाओं के लिए:-

Sub-Inspector in Delhi Police and CAPFs Examination, 2022 cutoff for female

Sub-Inspector in Delhi Police and CAPFs Examination, 2022 cutoff for female

पुरुषों के लिए:-

Sub-Inspector in Delhi Police and CAPFs Examination, 2022 cutoff for male

Sub-Inspector in Delhi Police and CAPFs Examination, 2022 cutoff for male

महिला उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट लिंक - Direct Link

पुरुष उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट लिंक - Direct Link

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article