SSC Delhi Police MTS Notification 2023, SSC Delhi Police MTS Exam 2023 Date: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस एमटीएस एग्जाम (SSC Delhi Police MTS Exam 2023) का नोटिफिकेशन कल यानी 10 अक्टूबर को जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in या delhipolice.gov.in पर 10 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
SSC Delhi Police MTS Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस-सिविलियन) भर्ती के तहत कुक, सफाई कर्मचारी , मोची , धोबी , दर्जी, माली (गार्डनर), नाई आदि के कुल 888 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपए से 56,900 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।
SSC Delhi Police MTS Exam Date 2023: फरवरी में होगी परीक्षा
एसएससी दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। एसएससी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, एमटीएस सिविलियन दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन अगले साल 6 फरवरी, 7 फरवरी, 8 फरवरी, 12 फरवरी, 13 फरवरी, 15 फरवरी, 16 फरवरी और 19 फरवरी 2024 को किया जाएगा।
SSC Delhi Police MTS Exam 2023: कौन कर सकेगा आवेदन
एसएससी दिल्ली पुलिस एमटीएस पदों पर भर्ती के लिए आयु 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
