एजुकेशन

Delhi Police Driver Admit Card 2025 Released: जारी हुआ दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Delhi Police Driver Admit Card 2025 Released: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Delhi Police Driver Admit Card 2025 Released: यहां डाउनलोड करें दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

Delhi Police Driver Admit Card 2025 Released: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (Delhi Police Driver Admit Card) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Delhi Police Driver Admit Card 2025: दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा कब होगी

आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर की भर्ती परीक्षा 16 और 17 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। वहीं इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Delhi Police Driver Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Delhi Police Constable Driver Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीच डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Delhi Police Driver Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. परीक्षा तिथि
  4. शिफ्ट का समय
  5. परीक्षा केंद्र का नाम
  6. परीक्षा केंद्र का पता
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइ पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article