SSC Delhi Police Constable Result 2023: एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया गया है। कर्मचारी चयन आयोग ने इन रिजल्ट्स को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया है। आयोग ने इस परीक्षा का आयोजन 11 नवंबर से 3 दिसंबर 2023 तक किया गया था। उम्मीदवार यहां से साइट से रिजल्ट देखने के अलावा डायरेक्ट लिंक से भी परिणाम देख सकेंगे।
SSC Delhi Police Constable Exam 2023 कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किया गया था। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला के लिए आयोजित हुई परीक्षा में कुल 86049 ने पीई एंड एमटी/डीवी के लिए अर्हता प्राप्त की है। चयनित 86049 उम्मीदवारों में से 13912 एससी वर्ग से, 4727 एसटी से, 5148 ओबीसी से, 9223 ईवीएस से और 53039 यूआर यानी सामान्य वर्ग से हैं।
नोटिस में उल्लिखित सूची-III के अनुसार, 182 उम्मीदवारों के परिणाम आगे की जांच के लिए रोक दिए गए हैं। “शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को PE&MT/DV के लिए बुलाया जाएगा जो दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित किया जाएगा। PE&MT/DV का शेड्यूल दिल्ली पुलिस द्वारा उचित समय पर सूचित किया जाएगा। उम्मीदवारों को PE&MT/DV के संबंध में अधिक अपडेट के लिए दिल्ली पुलिस की वेबसाइट (यानी delhipolice.gov.in) को विजिट करते रहें''
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 – कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट – ssc.nic.in पर जाएं
- 'परिणाम' सेक्शन पर जाएं।
- दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2023 में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला के लिए पुरुष, महिला और रोके गए उम्मीदवारों की सूची के लिए लिंक का चयन करें
- परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा होगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और उसकी एक प्रति अपने पास रखें।
एसएससी लिखित परीक्षा के लिए अंतिम उत्तर कुंजी के साथ-साथ शॉर्टलिस्ट किए गए और शॉर्टलिस्ट नहीं किए गए उम्मीदवारों के अंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।
