एजुकेशन

SSC ने जारी किया CGL Tier I परीक्षा की तारीख, एक क्लिक से देखें पूरा शेड्यूल

SSC CGL Tier I Exam Date Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर I परीक्षा 2026 की तिथियां आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दी हैं। परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक चलेगी।

Image

SSC कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर 1 परीक्षा की तारीख जारी

SSC CGL Tier I Exam Date Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर I परीक्षा 2026 की तिथियां जारी कर दी है। परीक्षा का पूरा शेड्यूल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया गया है। इस शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 30 सितंबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कई पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों ने संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) परीक्षा 2026 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी SSC CGL Tier 1 Exam 2026 Schedule देख सकते हैं। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगा। जानें कैसे देखें नोटिस

SSC CGL Tier I Exam Notice

  • सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Notice Board के नीचे देखें और 'Important Notice - Schedule of Examination' पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, जहां आप आधिकारिक नोटिस देख सकेंगे।

SSC कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (टियर 1) में करीब 29 लाख उम्मीदवार शामिल होने जा रहे हैं।उम्मीदवारों की बड़ी संख्या के कारण, यह परीक्षा लगभग 1 महीने तक चलेगी। SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन 12,256 संभावित रिक्तियों के लिए जारी किया गया था और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 जून तक खुली थी।

एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस परीक्षा के शुरू होने से 2-3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा। मानकर चलिए 26 या 27 सितंबर से प्रवेश पत्र आ सकता है। एक बार जारी होने के बाद इन्हें डाउनलोड करने का लिंक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर भी दिया जाएगा। इस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी जाएगी, जो कि परीक्षा से 9 से 10 दिन पहले आने की संभावना है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article