SSC CHSL 2022 Final Vacancy: एसएससी सीएचएसएल 2023 टियर 1 की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। बीते दिनों कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल टियर 1 (CHSL Tier 1) परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया है। साथ ही अभ्यर्थियों कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल 2022 टियर 1 की वैकेंसी डिटेल्स भी मुहैया करवा दी गई हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी केंद्र सरकार के विभिन्न सरकारी विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क/सचिवालय सहायक/डाक सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य होते हैं।
बता दें एसएससी सीएचएसएल 2022 टियर 1 की परीक्षा 09 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहां रिजल्ट 19 मई को जारी किया गया था। जबकि टियर 2 की परीक्षा 26 जून को निर्धारित थी। फाइनल रिजल्ट से पहले विकल्प सह प्राथमिकता (Option Cum Prefrence) सबमिट कारने का निर्देश दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3425 पदों पर भर्ती की जाएगी। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप वैकेंसी की डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।
SSC CHSL 2022 Vacancy Details: डाउनलोड करें पीडीएफ
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Final Vacancies Of Combined Higher Secondary Examination 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने पीडीएफ प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
