SSC CHSL Answer Key 2023, Sarkari Result 2023: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल 10+2 टियर 1 परीक्षा (SSC CHSL Tier 1 Exam 2023) की आंसर-की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से सीएचएसएल टियर 1 आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पीडीएफ चेक कर सकते हैं।
SSC CHSL Tier 1 Exam 2023: इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त से 17 अगस्त तक किया गया था। वहीं, आयोग ने अब इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 22 अगस्त की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। ध्यान रहे कि प्रत्येक सवाल या जवाब पर आपत्ति के लिए 100 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा।
SSC CHSL Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट
एसएससी सीएचएसल टियर 1 आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही आयोग फाइनल आंसर-की व रिजल्ट जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट की घोषणा सितंबर के पहले सप्ताह में कर दी जाएगी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।
How to Download SSC CHSL Tier 1 Answer Key 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर एसएससी सीएचएसएल टियर 1 आंसर-की 2023 की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एसएससी सीएचएसएल आंसर-की पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CHSL Exam 2023: इन पदों पर होगी भर्ती
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के माध्यम से लोअर डिवीजनल क्लर्क, जूनियर सेक्रेटिएट असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग ने इसके लिए 9 मई से 8 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
