एजुकेशन

SSC CHSL 2022 Notification : आज जारी होगा एसएससी CHSL नोटिफिकेशन, देखें किन पदों पर कर सकेंगे अप्लाई

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 6, 2022, 07:16 AM IST

SSC CHSL Notification 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आज यानी 6 दिसंबर, 2022 को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। एक बार जारी होते ही इसे आधिकारिक साइट के अलावा यहां दिए गए लिंक से भी देखा जा सकेगा।

Image

एसएससी CHSL नोटिफिकेशन 2022

Staff Selection Commission (SSC) Combined Higher Secondary Level (CHSL) Examination Notification आज 6 दिसंबर, 2022 को जारी होगा। एक बार जारी होते ही इसे आधिकारिक साइट के अलावा नीचे दिए गए लिंक से भी देखा जा सकेगा, जिसे जल्द ही एक्टिव कर दिया जाएगा। इससे पहले, एसएससी सीएचएसएल पंजीकरण 5 नवंबर, 2022 को होने वाले थे। एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया था कि “उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि संयुक्त उच्च माध्यमिक (10 + 2) स्तर की परीक्षा, 2022 की सूचना जो कि 5.11.2022 को जारी होने वाली थी, उसे अब 6.12.2022 को जारी किया जाएगा"

SSC CHSL टियर 1 परीक्षा पिछले कार्यक्रम के अनुसार, फरवरी से मार्च 2023 तक आयोजित होने वाली थी। आज जारी होने वाले नोटिफिकेशन में एसएससी सीएचएसएल परीक्षा तिथियों और उपलब्ध रिक्तियों की संख्या की घोषणा करेगी। इच्छुक उम्मीदवार SSC CHSL notification 2023 को ssc.nic.in से देख सकेंगे।

एसएससी सीएचएसएल नोटिफिकेशन देखने का तरीका

  • एसएससी की आधिकारिक साइट पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर 'लेटेस्ट न्यूज' नाम के सेक्शन में देखें आपको संबंधित लिंक दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करने से आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां से विज्ञप्ति को देखा जा सकेगा।
इसके अलावा आप होमपेज पर सबसे उपर 'नोटिस' पर क्लिक करें।

अब CHSL पर क्लिक करें, और 6 दिसंबर की तारीख वाले टेक्स्ट के सामने 'क्लिक हेयर' पर क्लिक करें।

इन पदों पर मिलता है अप्लाई का मौका, देखें आयु सीमा

बता दें, इस भर्ती परीक्षा का आयोजन लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए), डाक सहायक, सॉर्टिंग असिस्टेंट और डेटा इनपुट ऑपरेटर के पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद 18 से 27 वर्ष के बीच के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article