एजुकेशन

SSC CGL Tier 1 Result 2025 Declared: घोषित हुआ एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट, ssc.gov.in पर करें चेक

SSC CGL Tier 1 Result 2025 Declared: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

SSC CGL Tier 1 Result 2025 Declared: यहां चेक करें एसएससी सीजीएल टियर 1 का रिजल्ट

SSC CGL Tier 1 Result 2025 Declared: एसएससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (SSC CGL Result 2025) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (SSC CGL Tier 1 Result) कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

SSC CGL Tier 1 Result 2025: कब हुई थी एसएसी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा

बता दें एसएससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के 255 केंद्रों पर निर्धारित होगी। यहां प्रोविजनल आंसर की 16 अक्टूबर 2025 को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया जाएगा। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। टियर 1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार टियर 2 की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

SSC CGL Tier 1 Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC CGL Tier 1 Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

SSC CGL Result 2025 Scorecard: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा में प्राप्तांक
  6. कुल मार्क्स
  7. रिजल्ट का स्टेटस

SSC CGL Result 2025: कैटेगिरी वाइज अलग अलग कटऑफ

आयोग ने प्रत्येक पद समूह के लिए अलग अलग कटऑफ अंक जारी किए हैं। यह मार्क्स कैटेगिरी और पद के प्रकार के अनुसार अलग हैं। उम्मीदवारों को अपनी कैटेगिरी के लिए लागू कटऑफ देखने के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखनी चाहिए।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article