एजुकेशन

SSC CGL Result 2024: जारी होने वाला है एसएससी सीजीएल टियर 1 का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक

SSC CGL Tier 1 Result 2024: एसएससी सीजीएल परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी होने वाला है। रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस वैकेंसी में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

SSC CGL का रिजल्ट

Photo : iStock

SSC CGL Tier 1 Result 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी सीजीएल परीक्षा का टियर 1 का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी होने वाला है। रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस वैकेंसी में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बता दें कि भर्ती परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर से 26 सितंबर 2024 तक किया गया था।

एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए टियर 1 परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर से 26 सितंबर 2024 तक हुआ था। इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

SSC CGL Tier 1 Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर SSC CGL Tier 1 Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से लॉगिन करें।
  • अब रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा।
  • Check Result पर क्लिक करके स्कोरकार्ड चेक करें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

SSC CGL Tier 2 परीक्षा

एक बार टियर 1 रिजल्ट घोषित होने के बाद, योग्य उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के टियर 2 में चले जाएंगे। एसएससी प्रत्येक श्रेणी के लिए एक अलग मेरिट सूची और कट-ऑफ अंक जारी करेगा, जो यह निर्धारित करेगा कि टियर 2 के लिए कौन अर्हता प्राप्त करता है। टियर II एग्जाम दिसंबर 2024 में आयोजित किया जा सकता है। एग्जाम से कुछ दिन पूर्व उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे जिसे अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर पायेंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article