एजुकेशन

SSC CGL Exam 2023: कब तक आएगा एसएससी सीजीएल टियर 2 रिजल्ट, यह रहा अपडेट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 17, 2023, 10:41 AM IST

SSC CGL Exam 2023: एसएससी सीजीएल टियर 2 रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे।

Image

SSC CGL Tier II Result 2023

Photo : iStock

SSC CGL Exam 2023, SSC CGL Tier II Main Result 2023: एसएससी सीजीएल रिजल्ट के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) सीजीएल टियर 2 परीक्षा (SSC CGL Tier II Exam 2023) का रिजल्ट जल्द ही जारी करेगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

SSC CGL Exam 2023: मार्च में हुई परीक्षा

एसएससी की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 2 परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 7 मार्च तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 14 मार्च को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 17 मार्च की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया है। इसके लिए 100 रुपए प्रति आपत्ति शुल्क जमा करना होगा।

SSC CGL Answer Key 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर-की के लिए ऑब्जेक्शन विंडो आज बंद कर दी जाएगी। जिसके बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की और फिर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टियर 2 रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है।

How to download SSC CGL Tier II Result 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एसएससी सीजीएल टियर 2 रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CGL Notification 2023: नया नोटिफिकेशन जल्द

एसएससी की ओर से सीजीएल का नया नोटिफिकेशन 1 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 1 मई 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, परीक्षा का आयोजन जून या जुलाई में किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article