एजुकेशन

SSC CGL Exam 2023: जारी हुई एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर-की, इस लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 14, 2023, 06:24 PM IST

SSC CGL Exam 2023: एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आज जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

SSC CGL Answer Key 2023

SSC CGL Exam 2023, SSC CGL Tier II Answer Key 2023: एसएससी सीजीएल आंसर-की 2023 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 2 परीक्षा (SSC CGL Tier II Exam 2023) की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट आज यानी 14 मार्च 2023 को जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर-की 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL Tier II Exam 2023: कब हुई टियर 2 परीक्षा

एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 7 मार्च तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। इससे पहले टियर 1 परीक्षा 1 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक हुई थी और इसका रिजल्ट 9 फरवरी को घोषित हुआ। आज आयोग ने टियर 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी है।

SSC CGL Answer Key 2023: इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति

आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 17 मार्च की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए प्रति आपत्ति शुल्क जमा करना होगा। बता दें कि प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फिर फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

How to download SSC CGL Tier II Answer Key 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीजीएल टियर 2 आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी सीजीएल टियर 2 आंसर-की चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
SSC CGL Tier II Answer Key 2023 - Direct Link

SSC CGL Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में लगभग 20 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article