एजुकेशन

SSC CGL Exam 2023 Postponed: हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में स्थगित हुई एसएससी सीजीएल की परीक्षाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2023, 05:00 PM IST

SSC CGL Exam 2023 Postponed: एसएससी सीजीएल 2023 की परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर रीजन में सीजीएल की परीक्षाएं स्थगित कर दिया है। यहां आप परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल देख सकते हैं।

Image

SSC CGL Exam 2023 Postponed: यहां देखें एसएससी सीजीएल परीक्षा का शेड्यूल

SSC CGL Exam 2023 Postponed: भारत के कुछ राज्यों में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले (SSC CGL Exam 2023) रहा। कुछ क्षेत्रों में भयंकर बाढ़ के कारण तबाही मची (SSC CGL Exam) हुई है। वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों में भूस्खलन का डर सता रहा है। इसे देखते हुए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने हिमाचल और जम्मू कश्मीर में कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) की परीक्षाएं स्थगित कर दिया है। हाल ही में एसएससी ने नोटिस जारी कर अभ्यर्थियों को सूचित किया।

बता दें हिमाचल प्रदेश के शिमला रीजन में सीजीएल टियर 1 की परीक्षा 14, 17, 18 और 19 जुलाई 2023 को आयोजित की जाने वाली थी। लेकिन अब ये परीक्षाएं 24 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित होंगी।

SSC CGL Exam 2023: जम्मू कश्मीर में भी स्थगित हुई परीक्षा

वहीं कश्मीर में सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि, श्रीनगर रीजन में 14, 17, 18 और 19 जुलाई 2023 को आयोजित होने वाली परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। परीक्षाएं अब 26 जुलाई से आयोजित होंगी।

SSC CGL Exam: बिना एडमिट कार्ड के नहीं होगी एंट्री

अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि, इसके लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा जल्द ही प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना अनिवार्य है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article