एजुकेशन

SSC CGL 2025 Final Vacancy Announced: जारी हुआ एसएससी सीजीएल फाइनल वैकेंसी लिस्ट, 15130 पदों पर होगी भर्ती

SSC CGL 2025 Final Vacancy Announced: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2025 (CGL 2025) के लिए फाइनल वैकेंसी जारी कर (SSC CGL 2025 Final Vacancy) दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए देश के विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों में 15,130 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपनी वरीयता भर सकेंगे।

Image

SSC CGL 2025 Final Vacancy: जारी हुआ एसएससी सीजीएल फाइनल वैकेंसी चार्ट

SSC CGL 2025 Final Vacancy Announced: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2025 (CGL 2025) के लिए फाइनल वैकेंसी लिस्ट जारी कर (SSC CGL 2025 Final Vacancy ) दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए देश के विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों में 15 हजार 130 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (SSC CGL Final Vacancy) की जाएगी। इसमें वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय आदि विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पद शामिल हैं। यहां अभ्यर्थियों को अपनी वरीयता भरने के लिए ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस विंडो मार्च में खोली जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपनी वरीयता भर सकेंगे। यहां कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन किया गया है।

SSC CGL 2025 Final Vacancy: कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन

  • अनारक्षित वर्ग (General Category) - 6,464
  • ओबीसी वर्ग (OBC Category) - 3,834
  • अनुसूचित जाति (SC) - 2,223
  • अनुसूचित जनजाति - 1,134 पद
  • अल्पसंख्यक वर्ग - 1,475 पद

SSC CGL 2025 Final Vacancy: इन पदों पर होगी भर्ती

बता दें यहां केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतर्गत कार्यालय अधीक्षक पद में सबसे अधिक 6,626 रिक्तियां हैं। वहीं केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के अंतर्गत निरीक्षक (केंद्रीय उत्पाद शुल्क) के लिए 1,306 पद हैं। रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस (CGDA) में डिफेंस अकाउंट्स के लिए 1,174 रिक्तियां शामिल हैं। इसके अलावा अन्य प्रमुख पदों में केंद्रीय सचिवालय सेवा में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) के 982 पद और सीबीडीटी में कर सहायक के 1,294 पद शामिल हैं।

SSC CGL 2025 Final Vacancy: यहां देखें एज लिमिट

एसएससी सीजीएल के इन पदों पर भर्ती के लिए एज लिमिट की बात करें तो यहां पदानुसार अलग अलग आयु सीमा निर्धारित है। कई ग्रुप बी पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल है, जबकि टैक्स असिस्टेंट, ऑडिटर और अपर डिविजन क्लर्क जैसे कई ग्रुप सी पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 वर्ष है। वहीं जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पद के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article