एजुकेशन

SSC CGL 2021 Final Answer Key: जारी हुई एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा की फाइनल आंसर की

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 08:16 AM IST

SSC CGL 2021 Final Answer Key Out: एसएससी सीजीएल 2021 टियर 2 परीक्षा के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है, उम्मीदवार इसे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के साथ साथ एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

एसएससी सीजीएल 2021 टियर 2 परीक्षा की फाइनल आंसर की

KEY HIGHLIGHTS
  • एसएससी ने सीजीएल 2021 टियर 2 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी की है।
  • 15 अक्टूबर को जारी किया गया था एसएससी सीजीएल 2021 टियर 2 रिजल्ट
  • 10 नवंबर तक देख सकेंगे एसएससी सीजीएल 2021 टियर 2 फाइनल आंसर की

Staff Selection Commission Combined Graduate Level Examination (Tier-II) 2021 Final Answer Keys Question Paper जारी कर दिया गया है, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के साथ आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की व क्वेश्यन पेपर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि 2021 परीक्षा के लिए एसएससी सीजीएल अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2022 है। इससे पहले एसएससी ने 15 अक्टूबर को सीजीएल टियर 2 परीक्षा का परिणाम जारी किया था।

How to check SSC CGL 2021 Final Answer Key

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - ssc.nic.in
  • होमपेज पर, इस टेक्स्ट पर क्लिक करें "Combined Graduate Level Examination (Tier-II) 2021: Uploading of Final Answer Keys along with Question Paper(s)"
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां रोल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडिंशियल डालना होगा।
  • SSC CGL 2021 Final Answer Key and Question Paper स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यह पीडीएफ रूप में होगा, इसे डाउनलोड करना न भूलें।
Direct Link for Combined Graduate Level Examination (Tier-II) 2021: Uploading of Final Answer Keys along with Question Paper(s)

SSC CGL 2021 की अनंतिम उत्तर कुंजी और टियर 2 के लिए प्रतिक्रिया पत्रक 24 अगस्त को जारी किया गया था। उम्मीदवारों ने 02 सितंबर, 2022 तक अनंतिम एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी पर आपत्ति जताई है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article