SSC Answer Key 2022 for Scientific Assistant Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर एसएससी वैज्ञानिक सहायक आंसर की 2022 को जारी कर दिया है। उम्मीदवार इससे संबंधित लॉग इन क्रेडेंशियल को दर्ज करके आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने आपत्ति उठाने का विकल्प भी उम्मीदवारों को दिया है। जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों की आंसर शीट के साथ-साथ अस्थाई आंसर की अब वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और उम्मीदवार लिंक पर क्लिक करने के बाद अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं।
एसएससी के जारी नोटिस में लिखा हुआ है, 'भारतीय मौसम विज्ञान विभाग परीक्षा, 2022 में वैज्ञानिक सहायक के संबंध में कंप्यूटर आधारित परीक्षा दिनांक 4 दिसम्बर, 2022 से 16 दिसम्बर, 2022 तक आयोजित हुई थी।'
एसएससी आंसर की देखने का डायरेक्ट लिंक- SSC Scientific Assistant Answer Key Direct Link 2022
कर्मचारी चयन आयोग ने आपत्ति उठाने का विकल्प भी दिया है और उम्मीदवार अस्थाई आंसर की के संबंध में आपत्ति या प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं तो 21 दिसंबर, 2022 शाम 5 बजे से 23 दिसंबर, 2022 शाम 5 बजे तक 100 रुपये प्रति प्रश्न के भुगतान पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 23 दिसंबर को शाम 5 बजे के बाद अभ्यावेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एसएससी नोटिस का डायरेक्ट लिंक- SSC Scientific Assistant Answer Key Notice
SSC वैज्ञानिक सहायक आंसर की 2022: कैसे करें डाउनलोड?
- आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर आंसर की ऑप्शन पर क्लिक कर वैज्ञानिक सहायक आंसर की लिंक को चयन करें।
- अपना विवरण दर्ज करें जोकि स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
एसएससी के जो उम्मीदवार आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in को सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए चेक करते रहें।
