SSC CGL Answer Key 2022: एसएससी सीजीएल आंसर की 2022 का इंंतजार खत्म हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा की उत्तर कुंजी आज यानी 17 दिसंबर को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग द्वारा एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा (SSC CGL Tier 1 Exam 2022) का आयोजन 1 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। आज आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति है तो आज 17 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 की शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर की (SSC CGL Answer Key) पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
How to download SSC CGL Tier 1 Answer Key 2022: ऐसे डाउनलोड करें एसएससी सीजीएल आंसर की 2022
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद 'Uploading of Tentative Answer Keys along with Candidates’ Response Sheets (s) of Combined Graduate Level Examination (Tier-I) - 2022 ' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब अभ्यर्थी एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर की 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य माने जाएंगे। टियर 2 परीक्षा का आयोजन जनवरी 2023 में किए जाने की संभावना है। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों मे ग्रुप बी और ग्रुप सी के लगभग 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। एसएससी सीजीएल परीक्षा 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
